PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!, इस दिन खाते में डाले जाएंगे रूपये, इस लिस्ट में चेक करें अपना नाम
Jun 3, 2025, 14:29 IST
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने वाली है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध देगी। 2000-2000 की तीन किस्तों में दिए जाएंगे। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी। इस दौरान करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में यह पैसा भेजा गया था। अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि20वीं किस्त 20 जून तक जारी की जा सकती है। इसके लिए किसान जल्द ही ऐलान कर सकती है। ऐसे कर सकते हैं चेक किसान सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और यहां फार्मर्स कॉर्नर ऑप्शन पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें। यह पर मांगी गई सभी जानकारी भरें और रिपोर्ट देखें। अब यहां आपके सामने स्क्रीन पर लाभार्थी की लिस्ट आ जाएगी। अगर आपका नाम भी इस लिस्ट में है तो आपके इसका फायदा मिला होगा और आपके खाते में पैसे आएंगे।
