अहमदाबाद में 242 यात्रियों से भरा Plane Crash, यहां देखें खौफनाक मंजर की तस्वीरें
Jun 12, 2025, 16:24 IST
Plane Crash : अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच हुआ। एअर इंडिया के विमान एआई 171 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी हैं। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। देखिए हादसे की तस्वीरें...
ये उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया
विमान में 232 यात्रियों में 230 वयस्क और 2 शिशु, चालक दल 10 और दो पायलट समेत कुल 242 लोग थे
गुजरात हादसे के कारण गुजरात का सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशन एयरपोर्ट को बंद किया गया,