PF Money: अब UPI से डायरेक्ट निकाल सकेंगे PF का पैसा, लॉन्च होगा App
पहले PF निकालने के लिए क्लेम देना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है। नई ऑटो-सेटलमेंट सुविधा के तहत क्लेम के बिना किसी मैनुअल दखल के 3 दिनों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से निपटाए जाएंगे। इस ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इस नए सिस्टम से प्रोसेस काफी आसान होगी और ईपीएफओ पर काम का बोझ कम होगा।
तुरंत ट्रांसफर
सदस्य UPI पिन डालकर पैसा अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट में लगभग तुरंत ट्रांसफर कर सकेंगे। UPI से PF निकालने पर 25 हजार रुपये रुपये प्रति ट्रांजैक्शन की सीमा हो सकती है। APP में साफ दिखेगा कि कितना पैसा निकासी के लिए उपलब्ध है।
रिटायरमेंट सेफ्टी के लिए कुल बैलेंस का 25% हिस्सा लॉक रहेगा। यह सुविधा नए EPFO ऐप के जरिए मिलेगी, जिसे BHIM ऐप और अन्य UPI प्लेटफॉर्म्स से जोड़ा जाएगा।
अभी ट्रायल जारी
श्रम और रोजगार मंत्रालय फिलहाल 100 डमी अकाउंट पर ट्रायल कर रहा है, ताकि किसी भी तकनीकी दिक्कत को लॉन्च से पहले ठीक किया जा सके। अप्रैल 2026 में पब्लिक लॉन्च के बाद UPI निकासी के लिए नया ऐप मुख्य प्लेटफॉर्म होगा, जबकि EPFO यूनिफाइड मेंबर पोर्टल और UMANG ऐप अन्य सेवाओं के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे।
