Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, देखिए अपने शहर के लेटेस्ट प्राइस
May 16, 2025, 13:27 IST
Petrol-Diesel Rate: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 16 मई 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं . हालांकि, इस बार भी कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है . बीते कई महीनों की तरह ही इस बार भी आम आदमी को राहत नहीं मिली है . देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं . Petrol Diesel Rate कब हुआ था आखिरी बदलाव? जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार संशोधन किया गया था, जब प्रति लीटर 2-2 रुपये की कटौती की गई थी . उसके बाद से अब तक तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं . देश के प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल रेट नीचे दिए गए आंकड़े 16 मई 2025 के अनुसार हैं, जहां पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ: विदेशी शराब की कीमतों में हो सकती है कटौती, बीयर के दाम में हो सकती है बढ़ोतरी Liquor Price Cut शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 91.02
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
- IOCL ग्राहक: “RSP <स्पेस> शहर का कोड” टाइप कर 9224992249 पर SMS भेजें .
- BPCL ग्राहक: “RSP” टाइप कर 9223112222 पर भेजें .
- इससे आपको आपके शहर के ताजा पेट्रोल और डीजल रेट्स SMS पर मिल जाएंगे .
