Petrol-Diesel Price: सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, जाने आज सभी शहरों में तेल का नया भाव?
जानकारी के मुताबिक, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारी उछाल आया है। भारत सरकार ने तेल की कीमतों में उछाल की आशंकाओं के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। Petrol-Diesel Price
न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर पेट्रोल 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 से घटाकर शून्य कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ती में आई बाधा के बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। Petrol-Diesel Price
भारी भीड़
मिली जानकारी के अनुसार, भारत में तेल किल्लत की अफवाहों के बीच पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए है। Petrol-Diesel Price
पेट्रोल की कीमतें?
पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल की कीमतें (Petrol Prices)
शहर प्रति लीटर कीमत (रु.)
नई दिल्ली 94.77
नोएडा 94.74
गुरुग्राम 95.36
हैदराबाद 107.46
कोलकाता 103.54
मुंबई 103.54
बेंगलुरु 102.96
भुवनेश्वर 100.94
चेन्नई 101.23
चंडीगढ़ 94.30
डीजल की कीमतें?
आज डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Petrol-Diesel Price
डीजल की कीमतें (Diesel Prices)
शहर प्रति लीटर कीमत (रु.)
नई दिल्ली 87.67
नोएडा 87.81
गुरुग्राम 87.83
हैदराबाद 95.70
भुवनेश्वर 92.69
चेन्नई 92.39
कोलकाता 92.02
बेंगलुरु 90.99
मुंबई 90.03
चंडीगढ़ 82.45
