Petrol Cheap Rate: यहां मिल रहा सिर्फ 2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल, लोगों को पानी खरीदना हो रहा मुश्किल
Petrol Cheap Rate: आज हम आपको बताने जा रहें है की किन देशों में पेट्रोल पानी से भी ज्यादा सस्ता बिक रहा है और फिर भी लोग इसे खरीदने में असमर्थ है। भारत में इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें ही ₹100 लीटर के पार पहुंच चुकी है और इन्हीं तेल की कीमतों को बढ़ने से आम खाने पीने की चीजों को महंगा होना तो तय है।
दुनिया भर में ऐसे बहुत से देश है जहां पर पेट्रोल पानी के भाव में बिकता है आज हम बात करेंगे ऐसे ही देशों के बारे में जहां सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। भारत के पड़ोसी देशों के बारे में भी बताएंगे जहां पर पेट्रोल हमारे देश की तुलना में काफी सस्ता है।
इस लिस्ट में पहला नाम आता है वेनेजुएला का। वेनेजुएला एक ऐसा देश है जहां दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में पेट्रोल इतना सस्ता इसलिए है क्योंकि यहां पर धरती का सबसे बड़ा तेल भंडार इस देश के इकोनॉमिक हालत बिगड़ने के बाद भी यहां की सरकार तेल पर सब्सिडी देती है यहां पर आपको पेट्रोल और डीजल एक से डेढ़ रुपए लीटर का मिलता है।
यहां पर पानी की कीमत करीब 35 रूपए प्रति लीटर पर इस देश में इतना सस्ता पेट्रोल होने के बावजूद यहां के ज्यादातर लोग इसे खरीदने में सक्षम नहीं है। वेनेजुएला देश के अंदर बहुत ही बड़ी आर्थिक तंगी चल रही है जिसके कारण यहां के लोगों के पास गाड़ियां ही बहुत कम है तो पेट्रोल और डीजल खरीदने की बात तो दूर है।
इस लिस्ट का दूसरा नंबर आता है ईरान। ईरान में दुनिया का दूसरे नंबर पर आता है जहां सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। यहां पर आपको एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए चार रुपए चुकाने पड़ते हैं जो कि हमारे भारत के कंपैरीजन में तो बहुत ही कम है, इस देश के अंदर पूरी दुनिया का लगभग दस प्रतिशत तेल पाया जाता है।
इस लिस्ट का तीसरा नाम है अंगोला। अंगोला में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत महज 18 रुपए है, आपमें से बहुत से लोगों ने इस देश का नाम भी नहीं सुनाओ अंगोला देश दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद है और इसकी सीमा अटलांटिक महासागर से लगती है।
इस लिस्ट में चौथा नाम आता है सीरियल देश का। सीरियल में पेट्रोल की कीमत 24 रूपए प्रति लीटर है युद्ध से तबाह हो चुके इस देश में तेल काफी मात्रा में पाया जाता है इसलिए आज भी यहां पर पेट्रोल और डीजल काफी सस्ते में मिल जाता है हालांकि यह बात और है कि इस कीमत पर भी पेट्रोल और डीजल खरीदने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है क्योंकि वह इसे अफोर्ड नहीं कर पाते हैं।
इस लिस्ट में पांचवा नाम आता है अल्जीरिया। यहां पर आपको ₹50 लीटर में पेट्रोल मिल जाता है यह देश में अफ्रीका में ही आता है और अफ्रीका के उत्तरी छोर पर मौजूद है।
इस लिस्ट में छठा नाम आता है कुवैत का। यहां पर आपको एक लीटर पेट्रोल 27 रुपए में मिल जाता है कुवैत मिडिल ईस्ट के एक छोटा सा देश है जिसकी सीमा एक तरफ से सऊदी अरब और दूसरी तरफ इराक से लगती है।
इस लिस्ट में सातवां नाम है रशिया का। रशिया यानी कि रूस में तेल की कीमत 29 रुपए लीटर है इसी देश में दुनिया भर का साथ 6% तेल पाया जाता है और अमेरिका और सऊदी अरेबिया के बाद रूसी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर नेशन भी है।
इस लिस्ट के आठवें नंबर पर आता है कजाकिस्तान। यहां पर तेल की कीमत तीन रूपए प्रति लीटर है।
इस लिस्ट में नौवें नंबर पर आता है नाइजीरिया। जहां पर पेट्रोल की कीमत 31 रूपए प्रति लीटर है।
इस लिस्ट में 10वें नंबर आता है तुर्कमेनिस्तान जहां पर पेट्रोल की कीमत 33 रूपए प्रति लीटर है। आपमें से बहुत सारे सोच रहे होंगे कि हमने इनमें से बहुत से ऐसे देशों का नाम नहीं लिया जहां पर बहुत बड़ी मात्रा में तेल पाया जाता है जैसे कि सऊदी अरेबिया कनाडा, इराक, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और अमेरिका का। दरअसल इन देशों की करेंसी यानी कि पैसे के एक्सचेंज रेट ज्यादा होने के कारण हमारे भारतीय रुपयों के हिसाब से यहां के पेट्रोल की कीमत टॉप टेन लिस्ट में शामिल नहीं हो सकी है।
सऊदी अरेबिया में पेट्रोल की कीमत 48 रुपए लीटर है और वहीं कनाडा में 115 रुपए लीटर अगर इराक की बात करें तो यहां पर पेट्रोल ₹40 लीटर में मिल जाता है और फिर UAE यही की यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में 65 से अच्छा रुपए में 1 लीटर पेट्रोल बिक रहा है आखिर में अगर बात करें अमेरिका की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 90 रुपए लीटर है। टॉप टेन लिस्ट के हिसाब से इन देशों में पेट्रोल की कीमत आपको ज्यादा लग रही होगी परंतु इन देशों की GDP और इकनॉमिक और करेंसी वैल्यू के हिसाब से यह पेट्रोल की कीमत काफी कम है।
भारत के पड़ोसी देशों की तो यहां पर भी पेट्रोल की कीमत हमारे देश के मुकाबले कम है अगर हम बांग्लादेश की बात करें तो यहां पेट्रोल आपको 80 रुपए लीटर में मिल जाता है और वह नेपाल में 80-85 रुपए लीटर है। ऐसे ही भूटान में पेट्रोल की कीमत 86 रुपए लीटर है, अगर हम श्रीलंका की बात करें तो यहां पर पेट्रोल 80 रुपए लीटर में बिक रहा है।
