Petrol-Diesel Price : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिये हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। वही दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 113 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। लेकिन क्रूड की इन बढती कीमतों का असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिला है। भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
आपकों बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली इन सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की थी।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। Petrol Diesel Price
HPCL उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
