Periods Leave : भारत के इन राज्यों में महिला कर्मचारियों को मिलती है Periods लीव, फटाफट करें चेक
Mar 14, 2026, 18:37 IST
Periods Leave: कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफ के मद्देनजर अनिवार्य अवकाश की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिका निस्तारण करते हुए कहा किइस मुद्दे पर नीति बनाने का फैसला सरकार को करना चाहिए। इसके लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में भी ऐसे राज्य हैं जहां पीरियड्स की लीव मिलती है।
भारत के 5 राज्य जहां पीरियड लीव मिलती हैं
कर्नाटक
कर्नाटक में मासिक धर्म अवकाश को मन्यता दी है।
बिहार
बिहार राज्य 2 जनवरी 1992 को महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए लगातार 2 दिनों का सवैतनिक अवकाश लेकर आया।
केरल
कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स के आंदोलन के बाद केरल के विश्वविद्यालयों ने मासिक धर्म अवकाश की अनुमति देना शुरू कर दिया है।
ओडिशा
ओडिशा ने सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों की महिला कर्मचारियों के लिए 1 दिन का सवैतनिक अवकाश लागू किया। यह ऐलान तत्कालीन उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने राज्य के 78वें भारतीय राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर की।
सिक्किम
सिक्किम उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के नियमों के मुताबिक
महिला कर्मचारी चिकित्सा अधिकारी की सिफारिश पर प्रति माह 2-3 दिन का मासिक धर्म अवकाश ले सकती हैं। सिक्किम यूनिवर्सिटी भी महिला छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन का मासिक धर्म अवकाश प्रदान करता है।
