Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, फ्री में होगा इलाज, सरकार ने उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी

 
Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, फ्री में होगा इलाज, सरकार ने उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही खोरी गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र (sub-health center) बनकर तैयार होगा। इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने मंजूरी दे दी है। इससे सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से औपचारिक मंजूरी भी मिल गई है।

सीएम सैनी का दिया धन्यवाद

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और हर नागरिक की जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनकी त्वरित मंजूरी और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, जिससे इस अति आवश्यक परियोजना से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस उप-स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण, बुनियादी चिकित्सा उपचार और निवारक देखभाल के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएगी।

लंबे समय से मांग कर रहे थे लोग

आरती सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिला के गांव खोरी के ग्रामीण लंबे समय से अपने क्षेत्र में अपनी प्राथमिक चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक स्वास्थ्य सुविधा की स्थापना का अनुरोध कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भी मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और इस आश्वासन दिया कि प्रस्ताव को तेजी से मंजूरी मिले। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से अब हजारों निवासियों को घर के नजदीक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस उप-स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें- हरियाणा में कपड़ा व्यापारी ने की अपनी पत्नी की हत्या, घर के बाहर 5 फुट गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया, ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस