हरियाणा के शाहाबाद में पटवारी और सहयोगी गिरफ्तार, 1500 की रिश्वत लेते पकड़ा
Apr 23, 2025, 17:48 IST
चंडीगढ़,23 अप्रैल। एसीबी अम्बाला की टीम द्वारा आज दिनांक 23.4.2025 को आरोपी मनोज कुमार पटवारी, सर्कल नलवी शाहबाद, जिला कुरूक्षेत्र को शिकायतकर्ता से 1500/- रूपये (पंद्रह सौ रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए पटवार भवन शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र से रंगे हाथो व सह आरोपी संदीप कुमार, सहायक पटवारी (प्राईवेट व्यक्ति) को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों के विरूद्व अभियोग संख्या 18 दिनांक 23.4.2025 धारा 7, 7ए पीसी एक्ट 1988 व 61(2) बीएनएस के तहत थाना, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पिता के नाम 5 कनाल 17 मरले भूमि है। उसके पिता की मृत्यु के बाद भूमि का इंतकाल उसके नाम करने की एवज में आरोपी मनोज, पटवारी सर्कल नलवी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र व उसके सहायक संदीप कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा उससे 2000/- रू. (दो हजार रूपये) बतौर रिश्वत की मांग की गई। सह-आरोपी संदीप कुमार सहायक पटवारी (प्राईवेट व्यक्ति) उससे 500/- रूपये पहले ले चुका है व अब दोनों आरोपियों द्वारा उससे 1500/- रूपये (पंद्रह सौ रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशि की माँग की जा रही है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी अम्बाला द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज कुमार उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 1500 रूपये (पंद्रह सौ रूपये) नकद बतौर रिश्वत के साथ पटवार भवन, शाहबाद से रंगे हाथो व सह आरोपी संदीप कुमार सहायक पटवारी (प्राईवेट व्यक्ति) को भी मौका से गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।