Opration Sindoor: क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर' ? भारत ने पाक के 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक; 30 की मौत

 
Opration Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। भारत की इस जवाबी कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। भारत ने मंगलवार रात को पाकिस्तान और पीओके में नौ जगहों पर हमला किया, पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'? भारत द्वारा इस एयरस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। इस हमले से पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं है। राजनाथ बोले - भारत माता की जय, योगी ने सेना को सराहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 'भारत माता की जय' कहा है। रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'भारत माता की जय।' इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की सराहना की। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, जय हिंद! जय हिंद की सेना। तनाव के बीच हुआ सैन्य अभियान भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया। भारत सरकार के अनुसार, इन स्थानों से देश पर हमले की योजना बनाई जा रही थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए मापा और संयमित जवाब भारतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि थोड़ी देर पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई थी। बयान में स्पष्ट किया गया कि यह हमला पूरी तरह से संयमित था और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है।