Operation Shield : हरियाणा में 31 मई को होगा ब्लैकआउट, सरकार ने जारी किए आदेश
May 29, 2025, 22:00 IST
Operation Shield : हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत अब 31 मई को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट होगा। केंद्र सरकार ने मॉक ड्रिल के लिए नई तारीख तय की है। इससे पहले 29 मई को यानी गुरुवार को मॉक ड्रिल होनी थी। हालांकि बुधवार शाम को केंद्र सरकार ने इसे स्थगित कर दिया था। इसमें हवाई हमलों से बचाने का अभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्ताओं को भी जांचा जाएगा। इससे पहले 7 मई को मॉक ड्रिल हुई थी। इस दौरन हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया था। 

