अब नहीं करना होगा और ज्यादा इंतजार, इस तारीख तक CBSE बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद

 
अब नहीं करना होगा और ज्यादा इंतजार, इस तारीख तक CBSE बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद

CBSE Class 10 Result 2026: छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक CBSE बोर्ड 10th परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था। 

जानकारी के मुताबिक, अब बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। इन स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि अब नतीजों को लेकर ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सूत्रों के अनुसार बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा 14 अप्रैल तक की जा सकती है। CBSE Class 10 Result 2026

जारी होगा रिजल्ट

मिली जानकारी के अनुसार, अमूमन CBSE की ओर से मई माह में रिजल्ट जारी किया जाता है। लेकिन, इस बार मई माह से 2nd फेज बोर्ड एग्जाम का आयोजन करवाया जायेगा। ऐसे में छात्रों को दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय प्राप्त किया जायेगा। इसलिए नतीजे जल्दी जारी किये जायेंगे।

कौन ले सकेगा भाग

जानकारी के मुताबिक, इस बार से CBSE द्वारा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। जो छात्र अभी जारी होने वाले रिजल्ट में फेल हो जायेंगे वे दूसरे फेज की परीक्षा में शामिल होकर अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे। CBSE Class 10 Result 2026

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा ऐसे छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहेंगे। हालांकि, पास होने वाले स्टूडेंट्स विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में से) केवल 3 विषयों की परीक्षा ही दे पाएंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक

CBSE 10th Result 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। CBSE Class 10 Result 2026

वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।

इसके बाद मार्कशीट ओपन होने पर आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

दोनों परीक्षाओं के बाद होगी प्राप्त CBSE Class 10 Result 2026

जानकारी के मुताबिक, सभी छात्रों को बता दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्कशीट/ सर्टिफिकेट दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगी। दूसरे फेज का रिजल्ट जून में जारी होगा। ऐसे में स्कूल से पासिंग सर्टिफिकेट जून के अंत तक प्राप्त किया जा सकेगा।