YouTube पर अब बिना इंटरनेट के भी सुन सकेंगे गाने, जानें कैसे
Jun 26, 2025, 14:25 IST
YouTube यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। YouTube Music ने चुपके से एक जबरदस्त फीचर अपडेट रोलआउट किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब ऑफलाइन मोड में भी गानों के लिरिक्स देख सकते हैं। आपको बता देन कि जिन यूजर्स ने गाने डाउनलोड किए हुए हैं और उन गानों के लिरिक्स उपलब्ध हैं, वे अब इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी उन्हें पढ़ सकेंगे। खास बात ये है कि YouTube Music ने यह सुविधा अपने प्रतिद्वंद्वियों Spotify और Apple Music से पहले लॉन्च कर दी है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में फिलहाल ऑफलाइन लिरिक्स देखने का विकल्प नहीं है।
