अब सफर होगा मजेदार, ये तीन Flyover होंगे चकाचक

 
अब सफर होगा मजेदार, ये तीन Flyover होंगे चकाचक
Flyover : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग द्वारा 3 फ्लाईओवर और एक पुलिया मरम्मत करने की योजना बनाई गई है। PWD विभाग पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के पास 3 नए पुलों को बनाया जाएगा।

जानें कहा बनेंगे 3 नए पुल

PWD द्वारा IIT फ्लाईओवर, ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर को बनाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली में न्यू पुल RRTS मेट्रो स्टेशन के पास बनाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, PWD दक्षिण दिल्ली में तीन प्रमुख फ्लाईओवर और एक पुलिया को बनाने के साथ ही शहर के पूर्वी छोर पर न्यू अशोक नगर के पास 3 नए पुलों को बनाया जाएगा। PWD अधिकारियों का कहना है कि 1994 में IIT फ्लाईओवर, ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर को बनाया गया था, इनकी फिर से मरम्मत की जाएगी।

तीनों फ्लाईओवर की हालत खराब

मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में फ्लाईओवर समेत लाला लाजपत राय मार्ग के पास एक पुलिया का संरचनात्मक ऑडिट किया जाएगा। PWD के मुताबिक तीनों फ्लाईओवर की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर की जर्जर हालत की वजह से सड़क हादसा होने की संभावना भी ज्यादा रहती है। ऐसे में PWD ने तीनों फ्लाईओवर की मरम्मत करने का फैसला लिया गया है। फ्लाईओवर बन जाने के बाद सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। PWD के मुताबिक बहुत ज्लद मरम्मत का काम शुरु कर दिया जाएगा। Flyover