Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्टांप ड्यूटी का एक फीसदी हिस्सा अब पंचायती राज संस्थाओं को मिलेगा, जानें क्या होगा फायदा
Jun 16, 2025, 07:24 IST
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की सरकार अब स्टांप ड्यूटी से मिलने वाले कुल राजस्व का एक फीसदी हिस्सा पंचायती राज की संस्थाओं को देगी। इस एक फीसदी में से ग्राम पंचायत को 0.5 फीसदी, पंचायत समिति को 0.25 फीसदी और जिला परिषद को 0.25 फीसदी दिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों पर किया जा सकेगा। सैनी सरकार का मानना है कि इससे पंचायती राज की तीनों संस्थाओं की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी और वे तेजी से विकास कार्यों को कर सकेगी।
