नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

 
नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा परिसर, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिलेगा सहारा

घर-परिवार जैसा माहौल, अस्पताल, पुनर्वास, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं भी होंगी

नीता अंबानी बोलीं: माता-पिता को यह सुकून मिले कि उनके बाद भी बच्चों का अपना घर और परिवार होगा

मुंबई, 2 नवंबर 2026

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार को महाराष्ट्र के कर्जत में 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन किया। करीब 100 एकड़ में बनने वाला यह परिसर 5,000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घर-परिवार जैसा माहौल और देखभाल उपलब्ध कराएगा। भूमिपूजन में ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। रिलायंस फाउंडेशन की इस गैर-लाभकारी पहल को आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।