Petrol-Diesel Price : पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, यहां देखें अपने शहर के लेटेस्ट प्राइस

 
Petrol-Diesel Price : भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल- डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। ऐसे में आज 9 मई 2025 की सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। जारी रेट के मुताबिक आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अगर कच्चे तेल की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 65-78 डॉलर प्रति बैरल है, जो पिछले दिनों के मुकाबले कम है। बड़े शहरों में आज के नए रेट
  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपए/लीटर, डीजल 87.67 रुपए/लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपए/लीटर, डीजल 90.03 रुपए/लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.01 रुपए/लीटर, डीजल 91.82 रुपए/लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपए/लीटर, डीजल 92.39 रुपए/लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 94.87 रुपए/लीटर, डीजल 88.14 रुपए/लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपए/लीटर, डीजल 88.99 रुपए/लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.60 रुपए/लीटर, डीजल 92.04 रुपए/लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपए/लीटर, डीजल 87.55 रुपए/लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपए/लीटर, डीजल 82.38 रुपए/लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपए/लीटर, डीजल 95.63 रुपए/लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.17 रुपए/लीटर, डीजल 88.03 रुपए/लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपए/लीटर, डीजल 90.36 रुपए/लीटर
क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम ? पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।