New Flyover: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा नया फ्लाईओवर
New Flyover: राजधानी दिल्ली और NCR में ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा-कालिंदी कुंज के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए NHAI ने फ्लाईओवर बाने की तैयारियां शुरु कर दी है। यहां फ्लाईओवर बनने से नोएडा से जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद का सफर आसान होगा।
यह रहेगा NHAI का प्लान
NHAI के एक अधिकारी ने कहा कि मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक 3- 3 लेन के 1.5 km लंबे 2 फ्लाईओवर बनाया जाएगा। आगरा कैनाल पर भी आवागमन के लिए 2 पुल का निर्माण किया जाएगा। ये पुल दोनों तरफ से जीटी बिड़ला रोड की चौड़ाई बढ़ाने का काम करेगा।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर, जामिया नगर की ओर जाने वाले मौजूदा बैराज रोड से नीचे ही नीचे जीडी बिड़ला मार्ग होते हुए चले जांएगे। नए फ्लाईओवर से होते हुए फरीदाबाद, मीठापुर, जैतपुर और KMP एक्सप्रेसवे का रुख कर सकेंगे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने NHAI को पत्र लिखा था जिसके सकारात्मक रिजल्ट सामने आए हैं। संभावना है कि अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
