New Expressway: भारत में 5 जून से खुलेगा ये नया एक्सप्रेसवे!, यहां जानें पूरी डिटेल

 
New Expressway: भारत में 5 जून से खुलेगा ये नया एक्सप्रेसवे!, यहां जानें पूरी डिटेल
New Expressway: भारत देश का सड़क मार्ग मजबूत होता जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में नए-नए एक्सप्रेसवे, हाइवे, फ्लाईओवर, रिंग रोड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच खबर आई है कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा पांच जून को खुलने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस 5 जून को इस Expressway का उद्घाटन करेंगे। नासिक के इगतपुरी और ठाणे में अमाने को कनेक्ट करने वाले इस हिस्से की लंबाई करीब 76 किलोमीटर है। जिस पर जल्द ही वाहन दौड़ते हुए नजर आने वाले है। खबरों की मानें, तो महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गायकवाड़ ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के आखिरी हिस्से के निर्माण पर करीब 1,182 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह पैसा एमएसआरडीसी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिया है। वहीं Mumbai Nagpur Expressway का सफर पूरी तरह से खुल जाने के बाद 701 KM लंबा यह Expressway मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा का समय 16 घंटे से घटाकर मात्र 8 घंटे कर देगा।