New Expressway: पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए ली जाएगी 131 गांवों की जमीन, लोग हो जाएंगे मालामाल

 
New Expressway: पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए ली जाएगी 131 गांवों की जमीन, लोग हो जाएंगे मालामाल
New Expressway: पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुड़े लोगों और वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। Expressway के लिए जनपद में भी भूमि अधिग्रहण के लिए 131 गांवों की लिस्ट बनाई गई है। इन गांवों की भूमि पर Expressway का निर्माण होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना और धामपुर तहसील क्षेत्र से एक्सप्रेसवे निकलेगा। इसके लिए अब निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। New Expressway

जानकारी के मुताबिक, पानीपत-गोरखपुर (शामली-पुवाया) फेज-एक के बीच हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर के निर्माण की घोषणा प्रदेश सरकार पूर्व में कर चुकी है। अब एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जनपद की चार तहसील क्षेत्रों से यह एक्सप्रेसवे निकलेगा। Expressway डिजाइन के अनुसार चारों तहसीलों के कुल 131 गांवों की सूची तैयार की गई। New Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी गांवों की भूमि से होकर Expressway का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण शुरू करने से पहले जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही चयनित गांवों की सूची भी उपलब्ध कराई है। जनपद में Expressway मुजफ्फरनगर से प्रवेश करेगा और धामपुर तहसील से मुरादाबाद के लिए निकलेगा।

जानकारी के मुताबिक, जनपद में Expressway की लंबाई करीब 55 KM होगी और 2,729 करोड़ का बजट इस हिस्से के निर्माण पर खर्च होने का अनुमान है। New Expressway

लगेगी रोक

मिली जानकारी के अनुसार, Expressway के निर्माण के लिए जरूरी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित गांवों की भूमि के बैनामे, भूमि उपयोग परिवर्तन आदि की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाएगी। बैनामे आदि पर रोक एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगी। इसके लिए संबंधित तहसील के SDM और सब रजिस्ट्रार को भी पत्र जारी किया गया है।

इन गांवों में होगा अधिग्रहण New Expressway

बिजनौर: 6 गांव
नजीबाबाद: 50 गांव
नगीना: 38 गांव
धामपुर: 37 गांव
कुल गांव: 131

इन्होंने कहा...

जानकारी के मुताबिक, पानीपत-गोरखपुर Expressway के निर्माण के लिए जरूरी भूमि के अधिग्रहण से पहले की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। जिन गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उनकी सूची तैयार की गई है। -जसजीत कौर, डीएम