New Delhi: इन शिक्षकों‑कर्मचारियों पर दर्ज होगी FIR, जाने इसकी बड़ी वजह ?
मिली जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों और प्रगणकों ने अपने नियुक्ति आदेश स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इस मामले में नागपुर नगर निगम के सतरंजीपुरा जोन क्रमांक‑7 के सहायक आयुक्त एवं चार्ज ऑफिसर ने सोमवार को यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
सूत्रों का कहना है कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य जनगणना निदेशालय के निर्देशों के अनुसार जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यों के लिए शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की तैनाती अनिवार्य है। इसके अलावा RTE एक्ट 2009 की धारा 27 शिक्षकों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय कर्तव्यों में लगाए जाने की अनुमति देती है।
खिलाफ होगा एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार, नियुक्ति आदेश लेने से मना करने या जिम्मेदारी से बचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11, भारतीय दंड संहिता की धारा 187 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
FIR दर्ज कराने के निर्देश
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता पुरुषोत्तम कांठवार को पुलिस से समन्वय कर FIR दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
