NEET UG Exam 2025: हरियाणा के गुरुग्राम से तीन लोग अरेस्ट, 40 लाख रुपये में की थी NEET के पेपर की डील

 
NEET UG Exam 2025: हरियाणा के गुरुग्राम से तीन लोग अरेस्ट, 40 लाख रुपये में की थी NEET के पेपर की डील
NEET UG Exam 2025: नीट के यूजी एग्जाम में लाखों की ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने गुरुग्राम से तीन लोगों को अरेस्ट किया है, जिन्होंने एक नीट के अभ्यर्थी से 40 लाख रुपये की ठगी करने करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने छात्र को परीक्षा का एग्जाम देने के नाम पर लाखों की ठगी का प्लान बनाया था। यह घटना उस वक्त सामने आई है, जब आज 4 मई 2025 को देशभर में नीट-यूजी का एग्जाम हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इन तीनों आरोपियों की पहचान बलवान (उम्र 27), मुकेश मीणा (उम्र 40) और हरदास (उम्र 38) के रूप में हुई है। इन्होंने एक नीट उम्मीदवार और उसके परिवार को झांसा दिया कि उनके पास नीट-यूजी परीक्षा का Question Paper है। शुक्रवार को ये तीनों आरोपी छात्र और उसके परिवार को हरियाणा के गुरुग्राम ले आए और फिर उनसे 40 लाख रुपये की डिमांड की। छात्र के परिवार ने पेपर दिखाने को कहा, लेकिन जब इन लोगों ने मना कर दिया, तो परिवार ने राजस्थान SOG को सूचना दे दी। इसके बाद SOG ने शनिवार को तीनों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है वे ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहें। किसी पर भरोसा न करें। अपने मेहन से एग्जाम दें। वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।