Mumbai: महाराष्ट्र के डिप्टी CM का प्लेन क्रैश में निधन, विमान सवार 6 लोगों की मौत 

 
Mumbai: महाराष्ट्र के डिप्टी CM का प्लेन क्रैश में निधन, विमान सवार 6 लोगों की मौत 
Mumbai: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार सुबह 8.45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होने से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया है।   

जानकारी के मुताबिक, प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। Mumbai News

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

Maharashtra Deputy CM dies in plane crash

DGCA ने बताया....

मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर प्लेन के क्रैश लैंडिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है: DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन)

बारामती में क्रैश लैंडिंग | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन)