MP News: 7 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

 
MP News: 7 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
MP News: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को लगातार लोकायुक्त रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर रुक नहीं आ रहे हैं। नया मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का है जहां लोकायुक्त रीवा की टीम ने एक ASI (ASI) को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

रिश्वत मांग रहा था ASI

मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के गंधिया गांव के रहने वाले फरियादी हरीदीन साहू ने 30 मार्च को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में जयसिंहनगर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एहसान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। MP News

जानकारी के मुताबिक, अपनी शिकायत में फरियादी ने बताया था कि उसके भाई श्रवण कुमार साहू की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने 18 लोगों पर चक्काजाम का मामला दर्ज किया था। इस प्रकरण में जमानत दिलाने के एवज में ASI एहसान खान ने प्रति व्यक्ति 2500 रुपए की रिश्वत मांग उससे की है।

रंगेहाथों पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को फरियादी हरीदीन साहू को रिश्वत के 2 हजार रुपये देने के लिए रिश्वतखोर ASI एहसान खान के पास भेजा। रिश्वत की रकम देने के लिए ASI ने फरियादी को अपने किराए के घर पर बुलाया। घर पर जैसे ही ASI एहसान खान ने रिश्वत के रुपये लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। MP News

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त टीम के मुताबिक ये भी पुष्टि हुई है कि ASI अन्य आरोपियों से भी पैसे की मांग कर रहा था। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

कस रहा शिकंजा

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्ती जारी है और भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। MP News

7000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है बीते दिनों इससे पहले 27 मार्च को खरगोन में भी लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर ASI को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। मिली जानकारी मे पता चला की चंदावड़ गांव तहसील भगवानपुरा के रहने वाले श्यामलाल उपाध्याय से खरगोन जिले के कसरावद थाने के ASI रवींद्र कुमार गुरू ने उसके खिलाफ दर्ज शिकायत का निवारण करने के मामले में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। MP News

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी के द्वारा रिश्वतखोर ASI रवींद्र कुमार गुरू की शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शुक्रवार को बस स्टैंड पर ASI रवींद्र कुमार गुरू को फरियादी श्यामलाल उपाध्याय से 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा।