Haryana News: हरियाणा में 8वीं के छात्र की मां को मिली रेप की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

 
Haryana News: हरियाणा में 8वीं के छात्र की मां को मिली रेप की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
Haryana News: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। यहां शहर की एक कॉलोनी के 8वीं कक्षा के छात्र के साथ फोन पर क्लासमेट  के चाचा और पिता ने गाली-गलौज की है और उसकी मां को दुष्कर्म करने की धमकी दी। फिलहाल, पुलिस ने क्सालमेट के पिता, चाचा और स्कूल के एक अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र है। उसके साथ एक लड़का भी पढ़ता है। बीते दिनों फोन पर उसके बेटे की दूसरे लड़के के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद लड़के के पिता विकास और चाचा दीपक शर्मा ने 18 मई की रात को उन्हें फोन किया था। उसके नाबालिग बेटे को जातिसूचक गालियां दी और धमकी देते हुए कहा कि तेरी मां के साथ रेप कर देंगे। साथ ही नग्न करने की धमकी दी थी। इसके साथ ही बच्चे के पिता को नौकरी से हटवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं महिला का आरोप है कि स्कूल का अध्यापक हरिओम भी उसके बेटे को काफीपरेशान करता है। उन्होंने कहा कि हरिओम के साथ दीपक शर्मा की जान-पहचान है। विकास और दीपक शर्मा स्कूल के बाहर खड़े होकर उसके बच्चे को परेशान करते हैं। वह उसका वीडियो बनाता था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।