Haryana News: पहलगाम हमले के बाद अलर्ट पर हरियाणा सरकार, प्रदेश से निकाले जाएंगे 450 से पाकिस्तानी नागरिक, जानें कब से रह रहे

 

Haryana News:  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। जिसके चलते प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य से निकाला जाएगा।

खबरों की मानें, तो हरियाणा में करीब 600 विदेशी नागरिक अभी रह रहे हैं। जिनमें से करीब 460 पाकिस्तान के नागरिक है। ये सभी हिंदू बताए जा रहे हैं। इनमें 375 लोग भारत की नागरिकता के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, जबकि अन्य वीजा के जरिए ही यहां पर रह रहे हैं।

खबरों की मानें, तो हरियाणा मेंं सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक फरीदाबाद में रह रहे हैं। इनमें 214 पाकिस्तान के नागरिक है। जबकि, 40 से ज्यादा अफगान, बंगलादेश और अन्य देशों के नागरिक हैं।

हरियाणा गृह विभाग के पास मौजूद आंकड़ों की मानें, तो हरियाणा में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है। हर साल इन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा बढ़ाया जा रहा है। ये सभी परिवार भारत-पाक विभाजन के कुछ समय बाद ही हरियाणा आ गए थे, जो शरणार्थी के तौर पर वीजा के जरिए यहां रह रहे हैं।

हरियाणा के किस जिले में कितने है पाकिस्तानी नागरिक    फतेहाबाद - 27 पंचकूला- 1 अंबाला-42 सिरसा- 68 कैथल- 1 हिसार-1 यमुनानगर-57 करनाल-1 कुरुक्षेत्र-3 पानीपत-5 रोहतक-28 झज्जर-1 गुरुग्राम-8 फरीदाबाद- 214 पलवल-3