Meerut Murder Case: पुलिस की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से मुस्कान रस्तोगी और साहिल ने की थी सौरभ राजपूत की हत्या

 
Meerut Murder Case: पुलिस की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से मुस्कान रस्तोगी और साहिल ने की थी सौरभ राजपूत की हत्या
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड ( Saurabh Rajput murder case) में मेरठ पुलिस ने करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल की है। दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। यहां इंदिरानगर की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। इस वारदात को तीन मार्च 2025 को अंजाम दिया गया था। दोनों ने शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। ताकि, बदबू न आएं और इस हत्याकांड का खुलासा न हो पाएं। वारदात के बाद दोनों गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए चले गए थे। इस घटना से पूरे देश के लोग हैरान थे और नीले ड्रम में लाश को काटकर भरने का मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। हालांकि, साहिल और मुस्कान रस्तोगी अभी जेल में है और सजा काट रहे हैं। खबरों की मानें, तो पुलिस अधिकारियों ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि सौरभ राजपूत की हत्या तंत्र-मंत्र की वजह से नहीं की गई थी। बल्कि प्रेम संबंध में बाधा बनने के साहिल और मुस्कान ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। खबरों की मानें, तो ब्रह्मपुरी क्षेत्राधिकारी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि चार्जशीट में हत्या की साजिश का पूरा विवरण, सबूत और करीब 34 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं इस पूरे मामले ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने की है। इस हत्याकांड में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी को उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ 19 मार्च को अरेस्ट कर लिया गया था। हालांकि, मुस्कान अभी गर्भवती है और उसे महिला बैरक में रखा गया है। मुस्कान के परिवार ने उससे पूरी तरह से दूरी बना ली है। कोई भी उससे मिलने के लिए नहीं आता है। वहीं साहिल से उसकी नानी और बड़ा भाई मिलने के लिए आते रहते हैं। 2016 में सौरभ और मुस्कान ने की थी Love Marriage खबरों की मानें, तो सौरभ राजपूत और मुस्कान की लव मैरिज साल 2016 में हई। हालांकि, इस शादी का दोनों के परिवार वालों ने काफी विरोध भी किया था। लेकिन, इसके बाद भी दोनों ने नहीं मानें और अपनी गृहस्ती बसा ली। साल 2019 में दोनों को एक बेटी हुई। इस वजह से परिवार से अलग हुआ था सौरभ राजपूत पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से सौरभ का अपने परिजनों से विवाद हो गया और वह फिर मुस्कान के साथ इंदिरानगर में आकर रहने लगा। इसी दौरान मुस्कान रस्तोगी और साहिल के बीच संबंध बन गए। सौरभ को यह बात पता चल गई थी। जिसके चलते उसने 2021 में तलाक की अर्जी भी दी थी, लेकिन बच्ची के कारण मामला वापस ले लिया गया था। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच तनाव लगातार बना रहा और 3 मार्च 2025 को सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी गई।