Breaking: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत

 
Breaking: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत
Breaking: UP के अमरोहा जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई लोग जख्मी हो गए। आग लगने के बाद कई घंटों तक धमाके होते रहे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की पूरी टीनशेड इमारत ध्वस्त हो गई और इसका मलबा 300 मीटर के दायरे में फैल गया। इस धमाके के दौरान काम कर रहे 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद लगातार करीब 15 मिनट तक आग की लपटें उठती रहीं, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू

मिली जानकारी के अनुसार धमाका इतना भयावह था कि मजदूरों के शव के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे मिले। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम निधि गुप्ता, एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। Breaking

लाइसेंस, सुरक्षा मानकों की होगी जांच

हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन की टीमें मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं। डीएम ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो फैक्ट्री लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और कानूनी दस्तावेजों की जांच करेगी।