Maruti Suzuki की धांसू SUV जल्द होगी लॉन्च, Advance फीचर्स ने उड़ाई Scorpio वालों की नींद

 
Maruti Suzuki की धांसू SUV जल्द होगी लॉन्च, Advance फीचर्स ने उड़ाई Scorpio वालों की नींद
Maruti Suzuki Escudo : अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी एस्कुडो नाम की नई धांसू SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार आगामी फेस्टिवल सीजन में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

पिछले साल किया था रजिस्टर

मारुति सुजुकी ने पिछले साल Escudo नाम भी रजिस्टर कराया था। आपको बता दें कि सुजुकी जापान में विटारा को एस्कुडो नाम से बेचती है। अब भारतीय बाजार में इसे एक नए मॉडल के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसमें मॉडर्न डिजाइन और लेटेस्ट टेक्नॉलजी के साथ ही प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसे मारति सुजुकी एरिना डीलरशिप पर बेची जा सकती है।

जानें SUV की खासियत

मारुति सुजुकी एस्कुडो को ग्लोबल C प्लैटफॉर्म पर बेस्ड रखा जा सकता है। इसी प्लेटफॉर्म पर ग्रैंड विटारा भी बनी है। हालांकि, इसमें ज्यादा व्हीलबेस मिल सकता है, जिससे केबिन स्पेस बढ़ जाएगा और यह पैसेंजर के कंफर्ट के लिए बेहद जरूरी है। एस्कुडो के लुक और डिजाइन पर कंपनी खास जोर दे सकती है और इसमें आकर्षक कलर ऑप्शन, एलईडी लाइट्स, मस्कुलर बंपर समेत और भी बाहरी खूबियां हो सकती हैं।

जानें फीचर्स

अगर आपको फीचर्स के बारे में बताये तो मारुति सुजुकी की आगामी SUV एस्कुडो में प्रीमियम इंटीरियर, लेदरेट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपोर्ट वाला बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, एबीएस, ईएससी, 360 डिग्री कैमरा समेत काफी सारे और भी स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन

SUV एस्कुडो के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। यह इंजन ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा जैसी मारुति कारों में भी है। बाद बाकी इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। मारुति एस्कुडो की माइलेज भी अच्छी हो सकती है।