Maruti Suzuki ने ग्रैंड विटारा का CNG मॉडल किया लॉन्च, 26.6km/kg का माइलेज; एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स

 
Maruti Suzuki ने ग्रैंड विटारा का CNG मॉडल किया लॉन्च, 26.6km/kg का माइलेज; एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स
Maruti Suzuki : अगर आप भी नई मारुति कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ने बीते दिन मंगलवार को अपनी पॉपुलर SUV ग्रैंड विटारा का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी के लांच होने से लोगों को तेल के फिजूल खर्चे से राहत मिलेगी।

जानें कीमत

ग्रैंड विटारा CNG का ऑप्शन डेल्टा और जेटा वैरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत 13.48 लाख रुपए और 15.62 लाख रुपए है। कंपनी ने दो महीने पहले ही स्मार्ट हाइब्रिड SUV का 2025 ईयर अपडेट मॉडल भारत में लॉन्च किया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹11.19 लाख से ₹20.68 लाख के बीच है।

26.6km/kg का माइलेज

मारुति सुजुकी का दावा है कि ग्रैंड विटारा में CNG के साथ 26.6km/kg माइलेज मिलेगा, जबकि हाइब्रिड इंजन के साथ ये 27.97kmpl का माइलेज देती है। SUV अब ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड

इसके साथ ही इसमें 17 इंच के नए डुअल टोन अलॉय व्हील्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। मारुति ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर से है।

इंटीरियर और फीचर

साल 2025 ग्रैंड विटारा के इस नए वर्जन में 8 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डिजिटल डिस्प्ले के साथ एक एयर प्यूरीफायर, रियर विंडो सनशेड और LED केबिन लाइट दी गई है। इसमें पहले की तरह 9-इंच टचस्क्रीन, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर वेंट्स के साथ ऑटो AC, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलते हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (केवल ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ) दिए गए हैं। कॉम्पैक्ट SUV कार में पहले की तरह 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलना जारी हैं।

परफॉर्मेंस

ग्रैंड विटारा CNG 2025 मॉडल में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इससे पहले इस ड्राइवट्रेन के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था, जिसे अब डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है।