SDM Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई SDM व तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर; यहां देखें लिस्ट

 
SDM Transfer : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमे कई SDM व तहसीलदारों के क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया। इसमें SDM खैर महिमा सिंह को SDM कोल बनाया गया है। एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह को एसीएम द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ACM द्वितीय आशुतोष कुमार को एएसडीएम कोल बनाया गया है। नवागत डिप्टी कलक्टर सुमित सिंह को एएसडीएम खैर की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे नवागत डिप्टी कलक्टर परितोष मिश्रा को ASDM इगलास बनाया गया है। तहसीलदार खैर कृष्ण गोपाल को तहसीलदार गभाना बनाया गया है। गभाना तहसीलदार उदयवीर सिंह को तहसीलदार न्यायिक कोल की जिम्मेदारी मिली है। कोल तहसीलदार अवनीश कुमार को तहसीलदार खैर बनाया गया है। अतरौली तहसीलदार रामगोपाल सिंह को तहसीलदार कोल की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार न्यायिक कोल रामचंद्र को तहसीलदार अतरौली बनाया गया है।