Haryana Crime News: हरियाणा में युवक ने नहाते समय किशोरी का बनाया वीडियो फिर वायरल करने की धमकी देकर किया रेप
May 27, 2025, 13:53 IST
Haryana Crime News: हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने नहाते समय एक किशोरी का वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला महम थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में किशोरी के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके चलते वह पड़ोसी के घर में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान एक युवक ने नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसका दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती बताई। खबरों की मानें, तो किशोरी की मां ने महम थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। यहां किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर चिनाई का काम चल रहा है। जिसकी कारण उसकी 14 साल की बेटी पड़ोसी के घर में नहाने के लिए चली गई है। वहां पर मौजूद एक युवक ने उसकी बेटी की नहाते वक्त वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को परिजनों को दिखाने की धमकी देकर किशोरी के साथ रेप किया। आरोप है कि युवक ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। ये मामला पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
