देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 40 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्‍ट

 
देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 40 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्‍ट
IAS Transfer List : यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिनमे एक साथ 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए है। जानकारी के मुताबिक, इन तबादलों में 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद और नोएडा की DM मेधा रूपम के हसबैंड मनीष बंसल को आगरा का DM बनाया गया है। इसके अलावा 5 जिलों के CDO के साथ ही परिवहन आयुक्त समेत दो कमिश्नर के तबादले दिए गए हैं। 1 प्रमुख सचिव और 4 विशेष सचिव के स्तर पर भी बदलाव किये गए हैं। UP IAS Transfer List

नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति 

सुल्तानपुर: इंद्रजीत सिंह
श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग
बुलंदशहर: कुमार हर्ष
शामली: आलोक यादव
सहारनपुर — अरविंद कुमार चौहान
अमरोहा: नितिन गौड़
हमीरपुर: अभिषेक गोयल
रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका
फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव: घनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरी: अंजमी कुमार सिंह
मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी
औरैया: बृजेश कुमार
आगरा: मनीष बंसल
झांसी: गौरांग राठी

मिली नई जिम्मेदारी

वरिष्ठ अधिकारियों मे अरविंद मल्लप्पा बंगरी को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा नितीश कुमार, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक, श्रुति- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा की प्रबंध निदेशक, आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त, किंजल सिंहमाध्यमिक शिक्षा की सचिव और दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल की आयुक्त नियुक्त किया गया है।