हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS और HCS अधिकारियों का हुआ तबादला

 
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS और HCS अधिकारियों का हुआ तबादला

 

 

 

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। आज मंगलवार को सरकार ने 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों का तबादला किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी अफसरों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। 

देखें आदेश...

Ias And HCS transfer


Ias And HCS transfer

Ias And HCS transfer

5 IAS अधिकारियों का तबादला
सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीराम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। IAS अधिकारी राजनारायण कौशिक को HARTRON के MD पद से स्थानांतरित कर हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का MD और हरियाणा सचिवालय स्थापना विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है।

2009 बैच के IAS यश गर्ग एंडस्ट्री एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट के DG और सेक्रेटरी हैं। इसके साथ ही MSME के भी डीजी है। अब उन्हें इन मौजूदा पदों के साथ हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के MD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  

वहीं IAS डॉ. मुनीश नागपाल को सचिवालय स्थापना विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है।  इसके अलावा 2023 बैच के IAS अनिरुद्ध यादव को अर्बन चैलेंज फंड स्कीम का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है।
 

इन HCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय के संयुक्त निदेशक पद से स्थानांतरित कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत (हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण) के संयुक्त CEO की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं HCS नसीब कुमार को हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा 2023 बैच के HCS मयंक वर्मा शहरी स्थानीय निकाय (ULB), हरियाणा में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।