Mahua Moitra Wedding: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी, जानें कितने अमीर हैं उनके पति

 
Mahua Moitra Wedding: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी, जानें कितने अमीर हैं उनके पति
Mahua Moitra Wedding: अक्सर सुर्खियों में रहने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होंने  BJD नेता और सीनियर एडवोकेट पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में शादी कर ली है। आइए जानते हैं महुओ मोइत्रा के पति कितने अमीर हैं। दरअसल,  महुआ मोइत्रा ने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से जीत हासिल की थी। उनके पास कुल 3 करोड़ की संपत्ति बताई जा रही है। वहीं उनके पति  पिनाकी मिश्रा बीजेडी के पूर्व सांसद रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत हासिल की थी। वह पेशे से वकील हैं और उन्होंने 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ से एलएलबी की थी। खबरों की मानें, तो  2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पिनाकी न जो हलफमाना दाखिल किया था, उसके हिसाब से उनके पास कुल 117 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। जबकि उन पर 2 करोड़ से ज्यादा की देनदारी भी थी। इतने साल में इतनी बढ़ी पिनाकी मिश्रा की इनकम साल 2018-19 में इनकम टैक्स रिटर्न में कुल 24 करोड़ रुपये से ज्यादा थी -2017-18 में उनकी आय 19 करोड़ रुपये से अधिक थी। -2016-17 में पिनाकी की इनकम 56 करोड़ से ज्यादा थी -2015-16 में 14 करोड़  थी। -2014-15 में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा थी।