भारत में जल्द लॉन्च होगी Mahindra की नई SUV, प्रीमियम Look के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
जानें कब होगी लॉन्च
आपको बता दें कि Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग ₹21,000 की टोकन राशि पर शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे कंपनी की Authorized dealership या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को शुरुआती डिलीवरी में फायदा मिल सकता है ,बुकिंग के दौरान ग्राहक अपनी पसंद का फ्यूल टाइप, ट्रांसमिशन और डीलरशिप भी चुन सकते हैं।
Mahindra 5 जनवरी 2025 को इस SUV की कीमतों का ऐलान करेगी और इसी दिन इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Mahindra XUV 7XO के फीचर्स की बात करे तो इसका केबिन भी पहले से ज्यादा प्रीमियम होने वाला है। इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन मिलेगा, जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल, नए AC वेंट्स और बेहतर फिनिश देखने को मिलेगी।
SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। अगर आप एक बड़ी, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो XUV 7XO आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है।
प्रीमियम Look
इस SUV के डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सामने की तरफ नए ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप दिए जाएंगे, जिनके साथ उल्टे L-शेप के LED DRLs होंगे. यह लुक मौजूदा XUV700 से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न होगा. पीछे की तरफ नए LED टेललैंप मिलेंगे, जो Mahindra XEV 9S जैसे दिखते हैं। इसके अलावा, SUV में नया ब्लैक-आउट ग्रिल, सिल्वर स्लैट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे, जो इसके लुक को और बेहतर बनाएंगे।
