LPG Price Hike: LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आज नवम्बर महीने का पहला दिन है। सरकार ने आज महीने के पहले दिन LPG के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 12 रुपये तक बढ़ गए हैं। फ़िलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2820 रुपये का हो गया है।
चेन्नई में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 2994.5 रुपये हो गए हैं।
मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2775 रुपये हो गए हैं।
कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 2971रुपये हो गए हैं।
