LPG Cylinder: घर में कितने LPG सिलेंडर रख सकते हैं आप? जान लें नियम वरना हो सकती है जेल
LPG Cylinder: देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां लोग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सिलेंडर इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में आप कितने सिलेंडर रख सकते हैं।
कानूनी नियमों के अनुसार सामान्य घरेलू उपभोक्ता को आमतौर पर 14.2 kg के दो LPG सिलेंडर रखने की परमिशन होती है। इनमें 1 सिलेंडर गैस चूल्हे से जुड़ा होता है जबकि दूसरा बैकअप के रूप में रखा जाता है।
यह सुरक्षा व्यवस्था मानकों और गैस सिलेंडर नियम 2016 के अंतर्गत तय किया गया है। LPG काफी ज्वलनशील होती है। इस वजह से LPG के भंडारण को लेकर सख्त सुरक्षा मान लागू होते हैं। गैस सिलेंडर को हमेशा हवादार जगह पर रखना चाहिए। इसको आग या ज्यादा गर्मी के स्रोत से दूर रखना जरूरी है।
यही वजह है कि घरेलू उपयोग के लिए सीमित मात्रा में सिलेंडर रखने की परमिशन दी जाती है। ज्यादा मात्रा में सिलेडर रखने की परमिशन सिर्फ लाइसेंस प्राप्त व्यावसायिक या संस्थागत उपयोग के लिए दी जाती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा LPG सिलेंडर जमा करते हैं तो इसे कानून की नजर में जमाखोरी माना जा सकता है, खासकर तब जब सप्लाई प्रभावित हो रखी है।
