Love Affair: प्रेम संबंध में चाची-भतीजे ने की आत्महत्या, 4 साल से चल रहा था अफेयर
Love Affair: एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सफदलगढ़ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार सुबह 11 बजे एक महिला और युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रोशनी पत्नी जुगेंद्र सिंह और 19 वर्षीय रमन पुत्र रामेंद्र के रूप में हुई है।
4 साल से चल रहा था अफेयर
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पिछले 4 साल से अफेयर चल रहा था। मंगलवार रात दोनों घर से निकल गए थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। बता दें कि रोशनी की शाद साल 2016 में जुगेंद्र से हुई थी। जुगेंद्र ट्रक चालाक है।
रोशनी के 3 बच्चे हैं
रमन की शादी 6 महीने पहले हुई थी। रमन अपने पिता का इकलौता बेटा था। रोशनी अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ गई है। दोनों पारिवारिक रिश्ते में चाची और भतीजे है।
