Encounter में लॉरेंस गैंग का शार्पशूटर ढेर, 20 से ज्यादा आपराधिक मामले थे दर्ज

 
Encounter में लॉरेंस गैंग का शार्पशूटर ढेर, 20 से ज्यादा आपराधिक मामले थे दर्ज
Encounter : UP के हापुड़ जिला में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नोएडा पुलिस की STF टीम ने एक मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार को ढेर का दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ हापुड़े कोतवाली इलाके के प्रीत विहार में हुई। पुलिस और शार्प शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में नवीन घायल हो गया। उसे घायल हालत में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि नवीन कुमार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम और यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को उसके बारे में सूचना मिली थी। वे नवीन को पकड़ने के लिए उसका पीछा करने गे। नवीन ने खुद को घिरा हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली से वो घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जानकारी देते हुए नोएडा एसटीएफ के एडिशनल एसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि नवीन अपने एक साथी के साथ हापुड़ पहुंचा था। वो इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आया था। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें नवीन ढेर हो गया और उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया। उसे पकड़ने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस वालों को भी चोटें आई हैं। नवीन पर लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 4 हत्या के केस, 2 किडनैपिंग, 2 मकोका और गैंगस्टर समेत तमाम मामले दर्ज थे। मृतक नवीन लॉरेंस बिश्नोई और हैशिम गैंग के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया करता था।