Petrol-Diesel Price : आज बुधवार (28 अक्टूबर ) को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊंचाइयों पर है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक बाजार में फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल के दाम 114 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड के दामों में हुई इस बड़ी तेजी के बावजूद भी भारत में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था।
महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। Petrol Diesel Price
HPCL उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
