देर रात सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला; 17 जिलों को मिले नए DC, देखें लिस्ट 

 
देर रात सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला; 17 जिलों को मिले नए DC, देखें लिस्ट 
Naya Haryana : झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है।  शुक्रवार की रात झारखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है। CM सचिवालय से लेकर विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को अब जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

कई अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों का उपायुक्त (DC) बनाया गया है। इस आदेश में पांच DDC को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए DC के पद पर प्रमोट किया गया है, वहीं पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। IAS officer Transfer

नए चेहरों की तैनाती

सरकार ने रांची के DDC रहे सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी का नया DC नियुक्त किया है। वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव रहे राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त बनाया गया है। JPSC के सचिव संदीप कुमार अब लातेहार के उपायुक्त होंगे, जबकि लातेहार से हटाकर उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का नया DC बनाया गया है। IAS officer Transfer

मिली जिलों की कमान

तबादला सूची के अनुसार, शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग से देवघर का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि हेमंत सती अब साहिबगंज से हजारीबाग भेजे गए हैं। अनन्य मित्तल को गढ़वा, मेघा भारद्वाज को पाकुड़, और लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। पलामू की जिम्मेदारी अब दिलीप प्रताप सिंह शेखावत संभालेंगे। खूंटी के DDC रहे आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त बनाया गया है। IAS officer Transfer

IAS की लिस्ट

नाम    यहां के बनाए गए उपायुक्त

राजीव रंजन          जमशेदपुर
सौरभ कुमार भुवानिया    खूंटी
आलोक कुमार    जामताड़ा
संदीप कुमार    लातेहार
अनन्य मित्तल    गढ़वा
दिलेश्वर महतो    गुमला
मेघा भारद्वाज    पाकुड़
लोकेश मिश्रा    गोडा
शशि प्रकाश सिंह    देवघर
उत्कर्ष गुप्ता         कोडरमा
हेमंत सती       हजारीबाग
मनीष कुमार    चाईबासा
ऋतुराज          रामगढ़
रवि आनंद           चतरा
दीपक कुमार दुबे       साहिबगंज
दिलीप प्रताप सिंह       पलामू
संदीप कुमार मीना      लोहरदगा

DDC से DC पद पर प्रमोशन IAS officer Transfer

इस फेरबदल में कई जिलों के विकास आयुक्तों (DDC) पर भरोसा जताया गया है। गोड्डा के DDC दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, गुमला के DDC दिलेश्वर महतो को पदोन्नत करते हुए उसी जिले (गुमला) का DC बनाया गया है। रामगढ़ की कमान ऋतुराज को सौंपी गई है, जो इससे पहले कोडरमा के DC थे। रवि आनंद को जामताड़ा से हटाकर चतरा का नया उपायुक्त बनाया गया है।