Operation Sindoor: पाकिस्तान की उड़ी नींद! देर रात 3 धमाकों से दहला लाहौर; इलाके में मची अफरा-तफरी

 
Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। जानकारी के अनुसार इस एयर स्ट्राइक 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इस दौरान भारत ने पाक पर 24 मिसाइलें दागी हैं। लेकिन अब इसी बीच लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार देर रात वाल्टन एयरपोर्ट के पास अचानक तीन जबरदस्त धमाके हुए, जिससे इलाके में हड़कंप और अफरा तफरी मच गई। इन धमाकों ने न केवल स्थानीय नागरिकों को दहशत में डाल दिया, बल्कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया। इन धमाकों की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में सायरन गूंजने लगे। हड़कंप मचाने वाला हमला, पुलिस भी उलझन में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोपाल नगर और नसीराबाद क्षेत्रों के पास यह धमाके हुए, जो पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट के बेहद करीब बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हमला किसने किया या इसके पीछे किसका हाथ है। ड्रोन अटैक की आशंका घटना स्थल से जो दृश्य सामने आए हैं, उनमें आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार देखा गया है। कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि यह ड्रोन हमले जैसा प्रतीत हो रहा था। सूत्रों की मानें तो लाहौर एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और सैन्य एजेंसियां फिलहाल मौके का मुआयना कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद धमाके! गौर करने वाली बात यह है कि ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी।