Khatu Shyam Temple: खाटूश्याम मेले में आने वाले श्रद्धालु इन बातों को रखे ध्यान, वरना हो सकती है परेशानी
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मेला अवधि 21 से 28 फरवरी यानि कुल 8 दिन की रहेगी।
रथयात्रा व एकादशी 27 फरवरी की है।
मेला अवधि में VIP दर्शन भी बंद रहेंगे।
DJ पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इत्र की शीशी व कांटेदार गुलाब पर भी रोक रहेगी।
रींगस से आने वाले श्रृद्धालुओ को लगभग 30 km चलना होगा।
निशान/ ध्वज 8 फीट से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
किसी भी वाहन को पार्किंग से खाटू कस्बे में आने की परमिशन नहीं होगी। खाटू कस्बा नो- व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
दर्शन मार्ग तोरण द्वार से डायवर्सन करते हुए ‘चारण मैदान’ – ‘लखदातार मैदान’ – ’40 फीट रास्ते’ से होते हुए मंदिर में 14 लाइनो में प्रवेश रहेगा।
बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
किसी भी अनावश्यक गलत जानकारियों पर विश्वास न करें।
पार्किंग व्यवस्था QR code के माध्यम से होगी।
2 हजार ई-रिक्शा संचालित होंगे जिनका किराया 25 रुपए निर्धारित किया गया है।
