AC Tips: नया AC खरीदने से पहले इन चीजों का रखें खास ध्यान, बिजली बिल भी आएगा कम

 
AC Tips: नया AC खरीदने से पहले इन चीजों का रखें खास ध्यान, बिजली बिल भी आएगा कम
AC Tips: आज के समय में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई AC का सहारा लेता है। ऐसे में नया AC लगवाने से पहले हर कोई इस बात को लेकर कंफ्यूज रहता है कि एक कमरे में कितने टन का AC लगवाया जाए। अक्सर AC खरीदने से पहले इस बारे में आपको पता होना चाहिए कि आपके कमरे के लिए कितने टन का AC उपयुक्त होगा।

जानें कुछ जरूरी बातें

कई बार लोग ऑफर या ब्रांड देखकर एसी खरीद लेते हैं लेकिन उसकी टन क्षमता पर गौर नहीं करते हैं। अगर AC की टन क्षमता कमरे के उपयुक्त नहीं है तो कूलिंग कम मिलेगी और बिजली बिल भी ज्यादा आएगा। आपको बता दें कि AC की टन क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि आपके रूम का साइज कितना बड़ा है। इस कारण एसी खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि आपके कमरे के आकार के मुताबिक किस टन का एसी उपयुक्त होगा। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

इतने टन का खरीदे AC

अगर आपके कमरे का आकार 0 से लेकर 120 वर्ग फीट के बीच है तो आप 1 टन का एसी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपके कमरे का साइज 121 से 180 वर्ग फीट है तो 1.5 टन का एसी उपयुक्त है। अगर रूम साइज 181 से 250 वर्ग फीट है तो आपको 2 टन का एसी खरीदना चाहिए।

कैपिसिटी का ध्यान रखना जरूरी

इसके अलावा अगर आपके कमरे का साइज 250 वर्ग फीट से ज्यादा है 2 टन से ज्यादा ड्यूल एसी के साथ जाना उपयुक्त है। अगर आपके कमरे का आकार बड़ा है और पैसा बचाने के लिए कम टन का एसी ले लेते हैं तो एसी ओवरवर्क करेगा। इसके अलावा वह कूलिंग भी ठीक ढंग से नहीं दे पाएगा। इससे बिजली बिल बढ़ सकता है। इस कारण नया एसी खरीदते समय ब्रांड, फीचर्स के साथ रूम साइज के हिसाब से सही टन कैपिसिटी का ध्यान रखना भी जरूरी है।