हरियाणा के भिवानी में रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, सरकारी काम के बदले मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

 
हरियाणा के भिवानी में रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, सरकारी काम के बदले मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

 

हरियाणा के भिवानी में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भिवानी तहसील में तैनात कानूनगो को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कानूनगो ने सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस टीम अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

क्या है मामला ? 
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को शिकायत दी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि भिवानी तहसील में तैनात कानूनगो अशोक कुमार सरकारी काम करवाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। कानूनगो अशोक कुमार शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। 
 
एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया और उस कानूनगों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने योजना बनाई गई। टीम ने आरोपी कानूनगो अशोक कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आगे भी रिश्वत लेने वालों पर कार्रवाई के लिए छापेमारी जारी रहेगी।