Jyoti Malhotra: हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे ठहरी थी, जानें पिता के फोन में क्या मिला?
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान से जासूसी के शक में अरेस्ट की गई हरियाणा के हिसार फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra News) को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक पुलिस ज्योति के लैपटॉप और फोन का डेटा रिकवर नहीं कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा पर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में करीब चार घंटे ठहरी थी। खबरों की मानें, तो पहली बार ज्योति मल्होत्रा जब 2023 में पाकिस्तान गई थी तो उसे सामान्य तौर पर लिया गया था। इसके बाद वह 2024 में दूसरी बार पाकिस्तान गई थी तो वह पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े दानिश के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति से भी मिली थी। वहां पर दानिश के किसी परिचित के साथ कमरे में चार घंटे तक रही थी। इस वजह से जांच एजेंसियों के घेरे में आई ज्योति बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा तीसरी बार ज्योति करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में पहुंची थी। वहां उसने पाकिस्तान के पंजाब राज्य की मुख्यमंत्री मरियम शरीफ का एक इंटरव्यू लिया था। जहां पर ज्योति को VIP ट्रीटमेंट दिया गया था। इस इंटरव्यू और VIP ट्रीटमेंट के बाद एजेंसियों ने उसकी निगरानी बढ़ा दी थी। इसके बाद उसकी हिस्ट्री को खंगाला जाने लगा था। वहीं पहलगाम की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े पाकिस्तानी अधिकारी दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया था और उसके संपर्क के लोगों की भी जांच शुरू कर दी थी। इसमें ज्योति मल्होत्रा की उससे कई बार बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को किया था अरेस्ट खबरों की मानें, तो जांच एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में होने के सबूत भी मिले है। वहीं कॉल डिटेल रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस ने ज्योति को 16 मई को अरेस्ट कर लिया था। लैपटॉप और फोन को डेटा नहीं रिकवर कर पाई पुलिस खबरों की मानें, तो पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा का मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए मधुबन फोरेंसिक लैब में भेजा हुआ है। हालांकि, अभी तक पुलिस को लैपटॉप का डेटा नहीं मिला है। वहीं ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा के पास की-पैड वाला एक सामान्य फोन था, जिसे जांच के लिए भेजा गया तो उसमें कुछ भी नहीं मिला। खबरों की मानें, तो कॉल डिटेल और मैसेज की जांच के बाद ज्योति के पिता का मोबाइल वापस दे दिया गया है। इसके अलावा यूट्यूबर ज्योति के लिए वीजा लगवाने में मदद करने वाले हरकीरत के मोबाइल की डिटेल भी पुलिस को नहीं पाई है।पुलिस को सबसे अधिक उम्मीद ज्योति के लैपटॉप के डाटा से ही है।
