Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा को मिल सकती है जमानत, वकील ने किया बड़ा दावा

 
Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा को मिल सकती है जमानत, वकील ने किया बड़ा दावा
Jyoti Malhotra: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। इससे पहले ज्योति मल्होत्रा 9 दिन तक पुलिस की रिमांड पर रही थी । ज्योति को 2 बार कोर्ट में पेश किया जा चुका है। जहां सरकारी वकीलों ने ज्योति का पक्ष कोर्ट में रखा। हालांकि, अब ज्योति मल्होत्रा ने अपना केस प्राइवेट वकील को दे दिया है। दरअसल, ज्योति मल्होत्रा का केस अब हिसार के वकील कुमार मुकेश लड़ेंगे। इसे लेकर मुकेश ने वकालतनामा कोर्ट में पेश कर दिया है। खबरों की मानें, तो मुकेश कुमार ने कहा कि वह अब पूरी मजबूती के साथ ज्योति मल्होत्रा का केस लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस को अभी ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जो उसे गुनहगार साबित करता हो। उन्होंने दावा किया कि हिसार पुलिस खुद ऐसे बयान दे चुकी है, जो ज्योति के केस में फायदा पहुंचा सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने कोर्ट में क्या चीजें सामने रखी हैं, इसके लिए उन्होंने कोर्ट से डॉक्यूमेंट मांगे हैं। डॉक्यूमेंट मिलने के बाद ही वह इस पूरे केस की स्टेडी करेंगे। कुमार मुकेश ने कहा कि दो से तीन दिन में दस्तावेज मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पूरे केस का अध्ययन करने के बाद जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति ने अलग-अलग शहरों और देशों में जाकर वीडियो बनाए हैं। उसने जो वीडियो बनाए वो सोशल मीडिया पर ही अपलोड किए। वह हर बार जहां भी गई वहां पर वीजा लेकर वैध तरीके से ही गई है। ज्योति वैध वीजा पर ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन गई थी। वहीं पाकिस्तानी दूतावास में बतौर अधिकारी नियुक्त होने के चलते ज्योति की मुलाकात दानिश से हुई थी।