Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के केस में सामने आया बड़ा अपडेट, मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट किया डेटा हुआ रिकवर

 
Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के केस में सामने आया बड़ा अपडेट, मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट किया डेटा हुआ रिकवर
Jyoti Malhotra: हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra Case Update) के केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें, तो पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट किया हुआ डेटा रिकवर कर लिया है। इसमें कई वीडियो और चैट शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह फोरेंसिक लैब से हिसार पुलिस को भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिसार पुलिस को इस डेटा से कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। दरअसल, ज्योति का 4 दिन का रिमांड कल यानी 26 मई को खत्म होगा। ऐसे में हिसार पुलिस इसी डेटा के आधार पर कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। पुलिस दावा कर रही है कि ज्योति के लैपटॉप और फोन से अभी और भी डेटा मिल सकता है। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा से 3 राज्यों की पुलिस पूछताछ कर चुकी है। वहीं 12 राज्यों की पुलिस भी हिसार पुलिस से संपर्क कर रही है और ज्योति से जल्द ही पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि ज्योति ने इन सभी जगहों पर जाकर वीडियो शूट किए हुए थे। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है।